खगड़िया: बछौता गांव में खेलने के दौरान एक बालक गंभीर रूप से हुआ जख्मी, सदर अस्पताल से भागलपुर के लिए रेफर
शहर के बछौता गांव में खेलने के दौरान एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी स्थिति में उसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता के रहने वाले अंकित कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सदर अस्पताल से भागलपुर रेफर कर दिया गया है।