खगड़िया: नीरपुर में ₹15 लाख की लागत से होगा सीढ़ी घाट का निर्माण
नीरपुर पंचायत में 15 लाख की लागत से सीढ़ी घाट का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह द्वारा फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर योजना का विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि पंचायत समिति फंड के पंद्रहवीं वित्त योजना से लगभग 15 लाख की लागत से सीढ़ी घाट का निर्माण किया जाना है।