अंबिकापुर: सखौली के नवापारा निवासी जयराम की बाइक को अज्ञात व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया, बाइक पूरी तरह जलकर खाक
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत सखौली के नवापारा निवासी जयराम दास अपने परिवार वालों के साथ तीन दिन पहले चंद्रहासिनी मंदिर निकले हुए थे। आधे रास्ते पहुंचे ही थे तभी अचानक किसी ने फोन करके बताया कि आपकी स्प्लेंडर प्लस को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा दिया गया है।