कासगंज: कासगंज जिले में 105 स्थानों पर अदा हुई ईद की नमाज, पुलिस फोर्स रही तैनात
जनपद में कुल 105 स्थानों पर बकरीद की नमाज़ अदा की गई। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे जिले को 5 जोन और 27 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक जोन और सेक्टर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था।