ग्वालियर गिर्द: हथियारों के प्रेम में युवकों ने बनाया फायरिंग का वीडियो, किया वायरल, अब पुलिस के रडार पर
झांसी रोड क्षेत्र में 2 युवकों का माउजर बंदूक से फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ है।यह वीडियो कब का है यह तो पता नहीं चला है लेकिन इसे रविंद्र सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया बताया जाता है।पुलिस के पास भी यह वायरल वीडियो पहुंचा है,पुलिस ने इस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।