बाड़मेर: बाड़मेर जिला मुख्यालय पर क्लोरीन गैस रिसाव मामले में क्लोरीन टैंक को देर रात आबादी से दूर किया गया शिफ्ट
Barmer, Barmer | Aug 5, 2024 बाड़मेर शहर के चौहटन सर्किल PHED पंप हाउस में रखे क्लोरीन गैस के एक टैंक से गैस लीकेज होने के बाद अफरा-तफरी मच गई।वहीं गैस के लीकेज को कंट्रोल करने के लिए जेएसडब्लू और केयर्न कंपनी के साथ रिफाइनरी से भी विशेषज्ञों को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। हालांकि एहतियात के तौर पर रास्तों पर आवाजाही बंद कर दी गई और ग्रीन कॉरिडोर बनाकर टैंक को शिफ्ट किया।