बाड़मेर: आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित, जिला कलेक्टर रहे उपस्थित
Barmer, Barmer | Aug 4, 2024 आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर गडरा मार्ग का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में बाड़मेर जिला कलेक्टर निशांत जैन सहित कई अतिथियों ने शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।