बाड़मेर: बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने संसदीय क्षेत्र के मगरा में दो बालकों के पानी में डूबने से निधन पर खनन विभाग को घेरा
Barmer, Barmer | Aug 4, 2024 सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि संसदीय क्षेत्र शिव विधानसभा क्षेत्र के मगरा गडरा रोड निवासी ठाकर सिंह जी के दो पुत्रों 15 वर्षीय जनक सिंह और 12 वर्षीय महेंद्र सिंह की खनन विभाग की घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार की मिली भगत से हुई अवैध खनन के कारण गहरे गढ़ों में एकत्रित पानी में डूबने से निधन हो जाना बहुत दुखद है।