बाड़मेर: रीको थाना पुलिस ने आरोपी को करीब डेढ़ किलोमीटर पीछा कर किया गिरफ्तार, वीडियो हो रहा है वायरल
Barmer, Barmer | Aug 4, 2024 बाड़मेर रीको थाना पुलिस ने एक आरोपी को करीब डेढ़ किलोमीटर पीछा कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस द्वारा फिल्मी स्टाइल में पकड़ने का वीडियो बाड़मेर जिला मुख्यालय पर वायरल हो रहा है। लोगों ने पुलिस की प्रशंसा की। दरअसल रीको पुलिस ने थाने के टॉप 10 आरोपी तिलाराम पुत्र नगाराम निवासी मुंडो की ढाणी नागाणा को खेतों में करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर गिरफ्तार किया।