नौगढ़: नौगढ़ अमदहा चरणपुर गांव में सात माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
अमदहा चरणपुर गांव में सोमवार सुबह 28 वर्षीय सात माह की गर्भवती महिला सुमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर मिला। ग्रामीणों के अनुसार घर में अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर 01 बजे पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होंगी।