कानपुर: जेड स्क्वायर मॉल में त्योहारों के मद्देनज़र किया गया मॉक ड्रिल, डीसीपी क्राइम ने दी जानकारी
दीपावली के त्यौहार में बाजारों और मॉल में होने वाली भीड़ के मद्देनजर कानपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है । त्योहारों के समय किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसे लेकर गुरुवार 2 बजे डीसीपी क्राइम क़ासिम आबदी ने कानपुर के मशहूर जेड स्क्वायर मॉल में एक मॉक ड्रिल किया । इस दौरान उन्होंने एक सीन क्रेएट किया जिसमें 2 टेरिस्ट ने जनता को बंधक बना रखा था,