दरभंगा: दरभंगा में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा
दरभंगा के अंबेडकर सभागार में सांसद सह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष डॉ गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई विधायक एवं सदस्य शामिल हुए । बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इन सभी बातों को लेकर बुधवार की शाम 5:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी प्रदान की।