जगदलपुर: नेगीगुड़ा में पीलिया की रोकथाम और उपचार में जुटा स्वास्थ्य विभाग
जगदलपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत घाटपदमुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम नेगीगुड़ा में पीलिया (जॉन्डिस) फैलने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तरह सजग होकर रोकथाम एवं उपचार सेवाएं प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।