ब्रह्मपुर: रघुनाथपुर स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण को मिली रफ्तार, पहुंचे लोहे के गार्डर, अमृत भारत योजना के तहत चल रहा कार्य
रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्य में अब तेजी आने लगी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 6 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण भी शामिल है।