नवाबगंज: चांद पुरवा में ब्लॉक प्रमुख निधि से बने नाले के टूटने पर ग्रामीणों ने पुनः निर्माण की मांग की
विकास खंड हरख की ग्राम पंचायत बरायन के चांद पुरवा गांव में ब्लॉक प्रमुख निधि से निर्मित एक नाला सोमवार को हुई बारिश के बाद टूट गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि घटिया सामग्री के उपयोग के कारण नाला कई बार टूट चुका है। गांव के पंकज कुमार, अनिल कुमार, रामनयान और गुड्डू ने जानकारी दिया है।