बरेली: वंदे मातरम अनिवार्य करने के आदेश पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा, हमें कोई तकलीफ नहीं, लेकिन इसे गाने की बाध्यता न हो
केंद्र सरकार के नए निर्देश के अनुसार स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम’ गाना और सावधान मुद्रा में खड़ा होना अनिवार्य किया गया है। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि राष्ट्रगीत से उन्हें आपत्ति नहीं, लेकिन किसी को इसे गाने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए और कोर्ट ने भी फैसला लोगों के विवेक पर छोड़ा है।