नगरी: घोषणा हुई, पुल नहीं बना, किसानों ने श्रमदान से जोड़ा नदी का किनारा
नगर पंचायत नगरी द्वारा पुरानी बस्ती क्षेत्र में महानदी पर पुल निर्माण की घोषणा के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर भी जमीनी स्तर पर निर्माण न होने से किसानों को भारी दिक्कत हो रही है। खेती के मौसम में नदी के दोनों ओर खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। वही पुल नहीं होने से खाद-बीज व कृषि सामग्री का परिवहन बाधित है।