पटना ग्रामीण: पटना में नशीले इंजेक्शन के बड़े रैकेट का भंडाफोड़,लाखों की इंजेक्शन बरामद
पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में औषधि नियंत्रण प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात्रि नशीले इंजेक्शन के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। किराये के मकान पर छापेमारी के दौरान लाखों रुपये मूल्य के नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। हालांकि, मुख्य आरोपी सागर प्रसाद उर्फ गूगू मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि नशीले इंज