त्योहारों के अवसर पर आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर जारी ‘दीपावली विशेष अभियान (8 से 17 अक्टूबर 2025)’ के तहत प्रदेशभर में प्रवर्तन दलों द्वारा निरंतर निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है।