बलिया मेडिकल कॉलेज कब तक
**बलिया: मेडिकल कॉलेज निर्माण संबंधी आरटीआई खारिज, जिलाधिकारी कार्यालय ने दिया ये जवाब**
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए दायर की गई एक आरटीआई आवेदन को जिलाधिकारी कार्यालय ने खारिज कर दिया है।
आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल (rtionline.up.gov.in) पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आवेदक कृष्णा यादव ने 31 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय बलिया के नाम आरटीआई दायर की थी। आवेदन का पंजीकरण संख्या **DMBLA/R/2026/60407** है।
आवेदक ने आरटीआई में बलिया में प्रस्तावित/निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से संबंधित कई जानकारियां मांगी थीं। इनमें कॉलेज का पूरा नाम, स्थान, प्रशासनिक स्वीकृति का सरकारी आदेश/पत्र संख्या व तिथि, परियोजना की कुल स्वीकृत लागत (Project Cost), अब तक आवंटित/जारी राशि, खर्च की गई राशि, निर्माण कार्य कब शुरू हुआ, लक्ष्य कब पूरा होना है, वर्तमान प्रगति प्रतिशत, ठेका किस कंपनी/फर्म/ठेकेदार को मिला, ठेका राशि कब दी गई, कब तक कॉलेज चालू होने की संभावना है तथा इससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण सरकारी आदेश, प्रशासनिक स्वीकृति, टेंडर नोटिस और वर्तमान स्थिति रिपोर्ट की प्रमाणित प्रतियां शामिल थीं।
4 नवंबर 2026 को इस आरटीआई आवेदन को **“REQUEST REJECTED”** कर दिया गया। खारिज करने का कारण नियम 4(2)(a) बताया गया है। टिप्पणी में कहा गया है कि “मांगी गई जानकारी सार्वजनिक प्राधिकरण के पास मौजूद या उसके नियंत्रण में रिकॉर्ड का हिस्सा होनी चाहिए।”
जनसूचना अधिकारी का नाम शैलेन्द्र चौधरी (सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर) है। आवेदक ने आरटीआई में अपना पता चितबड़गांव, जनपद बलिया और मोबाइल नंबर भी दिया था।
यह मामला बलिया में लंबे समय से चर्चा में रहे मेडिकल कॉलेज परियोजना से जुड़ा है। आरटीआई खारिज होने के बाद आवेदक प्रथम अपील का विकल्प चुन सकते हैं। Bagi Ballia Ka Reporter
Ballia, Ballia | Nov 11, 2026