Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

दिल्ली में प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करते रवि राज एवं अरविंद उपाध्याय उर्फ़ मंटू बाबा 🙏🙏🙏🙏🙏

1.2k views | Buxar, Buxar | May 22, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 23 जून 2026

आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, मद्य निषेध, भू विवाद, विधि व्यवस्था, खनन, नीलाम पत्र, लोक शिकायत एवं लोक सेवा अधिकार की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।

बगैर किसी सूचना के बैठक से कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं अधीक्षक मद्य निषेध अनुपस्थित पाये गये। इस संबंध में अनुपस्थित संबंधित पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को चोल मुंडन एवं सिपाही भर्ती परीक्षा को देखते हुए ट्रैफिक प्लान से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ करने का निदेश दिया गया।

प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद बक्सर को शहर के सभी अधिष्ठाापित सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया। 

जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवाद का निराकरण कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। भू समाधान पोर्टल की समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष अंचल स्तर पर भूमि विवाद की साप्ताहिक बैठक करते हुए प्राप्त परिवाद पत्रों का भू समाधान पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संवेदनशील मामलों पर स्वयं संज्ञान लेते हुए निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में अभियान चलाकर प्रत्येक थाना से बड़े बकायेदारों के विरुद्ध बॉडी वारंट के अनुपालन का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को पाक्षिक बैठक में नीलाम पत्र वादों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही 15 दिनों पर थाना अंतर्गत बड़े बकायदारों के विरुद्ध वसूली हेतु अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। 

सड़क सुरक्षा के समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव को दोनों नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जिन जिन स्थलों पर यातायात जाम की समस्या नियमित रूप से हो रही है उन स्थलों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन कर प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। 

समीक्षा के क्रम में सड़क के किनारे भवन निर्माण से संबंधित रखे गए सामग्री यथा बालू, गिट्टी इत्यादि के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी बक्सर को ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर भंडारित किए गए सामग्रियों को यथाशीघ्र हटवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क निर्माण हेतु पथ विभाग द्वारा भी ऐसी सामग्रियों को भंडारित किया गया है तो वैसे सामग्रियों को भी हटवाने का निर्देश दिया गया।

शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

आगामी पर्व को देखते हुए यातायात प्रबंधन हेतु वाहनों के चिन्हित मार्गों पर चलने हेतु रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया के नियमित अनुश्रवण करते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदनों को निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही लोक शिकायत निवारण केंद्र पर ऑफलाइन आवेदन भी प्राप्त कर उसका समय निष्पादन करेंगे। आई०टी० प्रबंधक बक्सर को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय, बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 23 जून 2026 आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, मद्य निषेध, भू विवाद, विधि व्यवस्था, खनन, नीलाम पत्र, लोक शिकायत एवं लोक सेवा अधिकार की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। बगैर किसी सूचना के बैठक से कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं अधीक्षक मद्य निषेध अनुपस्थित पाये गये। इस संबंध में अनुपस्थित संबंधित पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को चोल मुंडन एवं सिपाही भर्ती परीक्षा को देखते हुए ट्रैफिक प्लान से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ करने का निदेश दिया गया। प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद बक्सर को शहर के सभी अधिष्ठाापित सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवाद का निराकरण कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। भू समाधान पोर्टल की समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष अंचल स्तर पर भूमि विवाद की साप्ताहिक बैठक करते हुए प्राप्त परिवाद पत्रों का भू समाधान पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संवेदनशील मामलों पर स्वयं संज्ञान लेते हुए निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में अभियान चलाकर प्रत्येक थाना से बड़े बकायेदारों के विरुद्ध बॉडी वारंट के अनुपालन का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को पाक्षिक बैठक में नीलाम पत्र वादों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही 15 दिनों पर थाना अंतर्गत बड़े बकायदारों के विरुद्ध वसूली हेतु अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। सड़क सुरक्षा के समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव को दोनों नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जिन जिन स्थलों पर यातायात जाम की समस्या नियमित रूप से हो रही है उन स्थलों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन कर प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में सड़क के किनारे भवन निर्माण से संबंधित रखे गए सामग्री यथा बालू, गिट्टी इत्यादि के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी बक्सर को ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर भंडारित किए गए सामग्रियों को यथाशीघ्र हटवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क निर्माण हेतु पथ विभाग द्वारा भी ऐसी सामग्रियों को भंडारित किया गया है तो वैसे सामग्रियों को भी हटवाने का निर्देश दिया गया। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। आगामी पर्व को देखते हुए यातायात प्रबंधन हेतु वाहनों के चिन्हित मार्गों पर चलने हेतु रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया के नियमित अनुश्रवण करते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदनों को निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही लोक शिकायत निवारण केंद्र पर ऑफलाइन आवेदन भी प्राप्त कर उसका समय निष्पादन करेंगे। आई०टी० प्रबंधक बक्सर को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 23, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 23 जून 2026

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं सफल आयोजन तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में ब्रीफिंग की गई।

विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा दिनांक 24.06.2026 को एकल पाली में दो प्रश्न पत्रों के लिए लगातार बैठक में 30 मिनट के अंतराल पर (प्रथम प्रश्न पत्र 10:00 बजे पूर्वाहन से 11:30 बजे पूर्वाहन तक एवं द्वितीय प्रश्न पत्र 12:00 बजे मध्याहन से 13:30 बजे अपराहन तक) आयोजित की जायेगी। 

बक्सर जिला अंतर्गत कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल 4338 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। 

अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के 02 (दो) घण्टा पूर्व अर्थात पूर्वाहन 08:00 बजे से प्रवेश की अनुमति सघन frisking के पश्चात् दी जायेगी जो पूर्वाहन 09:00 बजे तक जारी रहेगा। इसके पश्चात् प्रवेश की अनुमति नहीं होगा। 

परीक्षा प्रारम्भ होने के 03 घंटा पूर्व (07:00 बजे पूर्वाहन तक), केन्द्राधीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मी परीक्षा केन्द्र पर अवश्य उपस्थित हो जायेंगे। परीक्षा केन्द्र पर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक होने पर प्रत्येक 500 अभ्यर्थियों पर एक सहायक केन्द्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई फाई गैजेट, पेन, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, Wrist Watch (सामान्य / Smart) ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में स्टैटिक दण्डाधिकारी अपनी मौजूदगी में कक्षवार वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति Random तरीके से केन्द्राधीक्षक द्वारा कराना सुनिश्चित करेंगे। स्टैटिक दण्डाधिकारी परीक्षा के शांतिपूर्ण, कदाचार रहित एवं सफल संचालन के लिए केन्द्राधीक्षक को सम्पूर्ण सहयोग करेंगे।

जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में कार्यरत होगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-222154 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में श्री प्रशांत कुमार, निदेशक, डी०आर०डी०ए० (एन०ई०पी०) बक्सर एवं श्रीमती कविप्रिया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०), बक्सर रहेंगी।

बिहार राज्य एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी सभी प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशन (रेल मार्ग) एवं बस स्टैण्ड (सड़क मार्ग) द्वारा अपने परीक्षा केन्द्रों पर आने एवं जाने के लिए यात्रा करेंगे, जिससे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अधिक भीड़ होने की संभावना है तथा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उक्त के आलोक में जिले में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने हेतु तथा समुचित मार्गदर्शन देने हेतु रेलवे स्टेशन, बक्सर एवं बस अड्‌डा, बक्सर पर बक्सर जिला में निर्धारित परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को पूर्वाहन 05:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक अथवा स्थिति सामान्य होने तक दण्डाधिकारी एवं पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

परीक्षा केन्द्रों पर इम्परसोनेशन एवं किसी प्रकार का कदाचार नहीं होने पाये। परीक्षा की तिथि को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी के साथ परीक्षा के पूर्व परीक्षार्थियों के ठहरने के स्थानों यथा होटल/लॉज आदि पर भी निगरानी रखा जाय तथा किसी भी संदेहास्पद स्थिति में पूर्ण छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाय। थानाध्यक्ष, आर्दश थाना/औ०क्षे०/मु०, बक्सर उक्त के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर इसका पर्यवेक्षण करेंगे।

परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को यातायात सुगम रूप से संचालित हो तथा परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई ट्रैफिक जाम एवं विधि-व्यवस्था उत्पन्न न हो, इसे पुलिस उपाधीक्षक यातायात बक्सर सुनिश्चित करेंगे।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को एक अग्निशमन वाहन जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय, बक्सर में एवं एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना, बक्सर में चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निदेश दिया गया कि केन्द्रीय चयन पर्षद, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 के अन्तर्गत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 24.06.2026 को एकल पाली (प्रथम प्रश्न पत्र 10:00 बजे पूर्वाहन से 11:30 बजे पूर्वाहन तक एवं द्वितीय प्रश्न पत्र 12:00 बजे मध्याहन से 13:30 बजे अपराहन तक) बक्सर जिले के बक्सर शहर अंतर्गत परीक्षा केन्द्र क्षेत्र में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराया जा सके।

अनुमण्डल दण्डाधिकारी, बक्सर परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की दूरी पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा की तिथि दिनांक 24.06.2026 को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास के फोटो स्टेट दुकानों को परीक्षा समाप्ति तक बन्द कराना सुनिश्चित करेंगे। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे।

अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस उपाधीक्षक साईबर थाना बक्सर सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे। आपत्तिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करेंगे।

असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बक्सर को निदेश दिया गया कि परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय, बक्सर एवं सदर अस्पताल, बक्सर में एक एम्बुलेंस एवं चिकित्सक टीम जीवनरक्षक दवाओं के साथ तैयार हालत में रखेंगे।

परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को बक्सर अनुमण्डल अंतर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। वे परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे तथा सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हो।

विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, बक्सर वरीय प्रभार में रहेंगे। 

विधि व्यवस्था संधारण हेतु 13 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, 20 जोनल मजिस्ट्रेट सह समन्वय प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल एवं 02 उड़न दस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 23 जून 2026 केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं सफल आयोजन तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में ब्रीफिंग की गई। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा दिनांक 24.06.2026 को एकल पाली में दो प्रश्न पत्रों के लिए लगातार बैठक में 30 मिनट के अंतराल पर (प्रथम प्रश्न पत्र 10:00 बजे पूर्वाहन से 11:30 बजे पूर्वाहन तक एवं द्वितीय प्रश्न पत्र 12:00 बजे मध्याहन से 13:30 बजे अपराहन तक) आयोजित की जायेगी। बक्सर जिला अंतर्गत कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल 4338 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के 02 (दो) घण्टा पूर्व अर्थात पूर्वाहन 08:00 बजे से प्रवेश की अनुमति सघन frisking के पश्चात् दी जायेगी जो पूर्वाहन 09:00 बजे तक जारी रहेगा। इसके पश्चात् प्रवेश की अनुमति नहीं होगा। परीक्षा प्रारम्भ होने के 03 घंटा पूर्व (07:00 बजे पूर्वाहन तक), केन्द्राधीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मी परीक्षा केन्द्र पर अवश्य उपस्थित हो जायेंगे। परीक्षा केन्द्र पर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक होने पर प्रत्येक 500 अभ्यर्थियों पर एक सहायक केन्द्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई फाई गैजेट, पेन, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, Wrist Watch (सामान्य / Smart) ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में स्टैटिक दण्डाधिकारी अपनी मौजूदगी में कक्षवार वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति Random तरीके से केन्द्राधीक्षक द्वारा कराना सुनिश्चित करेंगे। स्टैटिक दण्डाधिकारी परीक्षा के शांतिपूर्ण, कदाचार रहित एवं सफल संचालन के लिए केन्द्राधीक्षक को सम्पूर्ण सहयोग करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में कार्यरत होगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-222154 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में श्री प्रशांत कुमार, निदेशक, डी०आर०डी०ए० (एन०ई०पी०) बक्सर एवं श्रीमती कविप्रिया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०), बक्सर रहेंगी। बिहार राज्य एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी सभी प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशन (रेल मार्ग) एवं बस स्टैण्ड (सड़क मार्ग) द्वारा अपने परीक्षा केन्द्रों पर आने एवं जाने के लिए यात्रा करेंगे, जिससे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अधिक भीड़ होने की संभावना है तथा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उक्त के आलोक में जिले में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने हेतु तथा समुचित मार्गदर्शन देने हेतु रेलवे स्टेशन, बक्सर एवं बस अड्‌डा, बक्सर पर बक्सर जिला में निर्धारित परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को पूर्वाहन 05:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक अथवा स्थिति सामान्य होने तक दण्डाधिकारी एवं पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर इम्परसोनेशन एवं किसी प्रकार का कदाचार नहीं होने पाये। परीक्षा की तिथि को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी के साथ परीक्षा के पूर्व परीक्षार्थियों के ठहरने के स्थानों यथा होटल/लॉज आदि पर भी निगरानी रखा जाय तथा किसी भी संदेहास्पद स्थिति में पूर्ण छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाय। थानाध्यक्ष, आर्दश थाना/औ०क्षे०/मु०, बक्सर उक्त के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर इसका पर्यवेक्षण करेंगे। परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को यातायात सुगम रूप से संचालित हो तथा परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई ट्रैफिक जाम एवं विधि-व्यवस्था उत्पन्न न हो, इसे पुलिस उपाधीक्षक यातायात बक्सर सुनिश्चित करेंगे। जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को एक अग्निशमन वाहन जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय, बक्सर में एवं एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना, बक्सर में चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निदेश दिया गया कि केन्द्रीय चयन पर्षद, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 के अन्तर्गत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 24.06.2026 को एकल पाली (प्रथम प्रश्न पत्र 10:00 बजे पूर्वाहन से 11:30 बजे पूर्वाहन तक एवं द्वितीय प्रश्न पत्र 12:00 बजे मध्याहन से 13:30 बजे अपराहन तक) बक्सर जिले के बक्सर शहर अंतर्गत परीक्षा केन्द्र क्षेत्र में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराया जा सके। अनुमण्डल दण्डाधिकारी, बक्सर परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की दूरी पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा की तिथि दिनांक 24.06.2026 को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास के फोटो स्टेट दुकानों को परीक्षा समाप्ति तक बन्द कराना सुनिश्चित करेंगे। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस उपाधीक्षक साईबर थाना बक्सर सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे। आपत्तिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बक्सर को निदेश दिया गया कि परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय, बक्सर एवं सदर अस्पताल, बक्सर में एक एम्बुलेंस एवं चिकित्सक टीम जीवनरक्षक दवाओं के साथ तैयार हालत में रखेंगे। परीक्षा तिथि दिनांक 24.06.2026 को बक्सर अनुमण्डल अंतर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। वे परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे तथा सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हो। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में 'सिपाही' (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, बक्सर वरीय प्रभार में रहेंगे। विधि व्यवस्था संधारण हेतु 13 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, 20 जोनल मजिस्ट्रेट सह समन्वय प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल एवं 02 उड़न दस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 23, 2026

भारत भूषण की मौत मामले में जांच का जिम्मा डीआइजी शाहाबाद को
बक्सर खबर। भारत भूषण तिवारी की मौत मामले में जांच का जिम्मा डीआईजी शाहाबाद को मिला है। इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह बातें बीते दिन सुधांशु कुमार एडीजी विधि व्यवस्था ने पीसी के दौरान कहीं। #bharatbhushantiwari
#encounterara

भारत भूषण की मौत मामले में जांच का जिम्मा डीआइजी शाहाबाद को बक्सर खबर। भारत भूषण तिवारी की मौत मामले में जांच का जिम्मा डीआईजी शाहाबाद को मिला है। इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह बातें बीते दिन सुधांशु कुमार एडीजी विधि व्यवस्था ने पीसी के दौरान कहीं। #bharatbhushantiwari #encounterara

Buxar, Buxar | Jun 23, 2026

भरत तिवारी के घर पहुंचे भाजपा नेता सौरभ तिवारी, पिता को दी सांत्वना ..

भरत तिवारी के घर पहुंचे भाजपा नेता सौरभ तिवारी, पिता को दी सांत्वना ..

Buxar, Buxar | Jun 23, 2026

गुड़गांव के साहित्यिक मंच पर चमके बक्सर के रोहित दुबे, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

क्विल एंड कैनवास बुकस्टोर में आयोजित प्रेरक संवाद कार्यक्रम में रखे विचार

नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों पर वक्ताओं ने साझा किए अनुभव

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी निवासी स्वर्गीय डॉ. बैजनाथ दुबे के पुत्र, लेखक एवं युवा प्रेरक रोहित दुबे ने गुड़गांव स्थित क्विल एंड कैनवास बुकस्टोर में आयोजित एक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं प्रेरक संवाद कार्यक्रम में अपने विचारों से श्रोताओं को प्रभावित किया. जश्न इवेंट्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लेखक, प्रबंधन विशेषज्ञ और विचारक शामिल हुए.

अपने संबोधन में रोहित दुबे ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल करना ही सफलता की गारंटी नहीं है. युवाओं को आत्म-अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों को भी अपनाना होगा. उन्होंने युवाओं को निरंतर सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने की प्रेरणा दी.

कार्यक्रम में पूर्व सीईओ, छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे रवि वल्लुरी, वरिष्ठ मानव संसाधन विशेषज्ञ एवं जीएम-एचआर सिलादित्य मुखोपाध्याय तथा व्यवहार विशेषज्ञ चेतना श्रीधर ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने नेतृत्व, साहित्य, करियर विकास, मानव व्यवहार और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की.

कार्यक्रम का सफल आयोजन जश्न इवेंट्स की संस्थापक सीमा और उनकी टीम द्वारा किया गया. साहित्य, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित इस आयोजन ने लेखकों, पाठकों और युवाओं को एक सार्थक मंच प्रदान किया.

उल्लेखनीय है कि रोहित दुबे "30 Lessons Not Taught in School" तथा "Letter To My Son" जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक हैं. एक लेखक, इंजीनियर और मार्शल आर्टिस्ट के रूप में वे देशभर के विभिन्न मंचों पर युवाओं के व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल और नेतृत्व निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते रहते हैं. उनकी इस उपलब्धि से बक्सर के साहित्य प्रेमियों और युवाओं में गर्व का माहौल है.

गुड़गांव के साहित्यिक मंच पर चमके बक्सर के रोहित दुबे, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र क्विल एंड कैनवास बुकस्टोर में आयोजित प्रेरक संवाद कार्यक्रम में रखे विचार नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों पर वक्ताओं ने साझा किए अनुभव बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी निवासी स्वर्गीय डॉ. बैजनाथ दुबे के पुत्र, लेखक एवं युवा प्रेरक रोहित दुबे ने गुड़गांव स्थित क्विल एंड कैनवास बुकस्टोर में आयोजित एक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं प्रेरक संवाद कार्यक्रम में अपने विचारों से श्रोताओं को प्रभावित किया. जश्न इवेंट्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लेखक, प्रबंधन विशेषज्ञ और विचारक शामिल हुए. अपने संबोधन में रोहित दुबे ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल करना ही सफलता की गारंटी नहीं है. युवाओं को आत्म-अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों को भी अपनाना होगा. उन्होंने युवाओं को निरंतर सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम में पूर्व सीईओ, छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे रवि वल्लुरी, वरिष्ठ मानव संसाधन विशेषज्ञ एवं जीएम-एचआर सिलादित्य मुखोपाध्याय तथा व्यवहार विशेषज्ञ चेतना श्रीधर ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने नेतृत्व, साहित्य, करियर विकास, मानव व्यवहार और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम का सफल आयोजन जश्न इवेंट्स की संस्थापक सीमा और उनकी टीम द्वारा किया गया. साहित्य, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित इस आयोजन ने लेखकों, पाठकों और युवाओं को एक सार्थक मंच प्रदान किया. उल्लेखनीय है कि रोहित दुबे "30 Lessons Not Taught in School" तथा "Letter To My Son" जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक हैं. एक लेखक, इंजीनियर और मार्शल आर्टिस्ट के रूप में वे देशभर के विभिन्न मंचों पर युवाओं के व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल और नेतृत्व निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते रहते हैं. उनकी इस उपलब्धि से बक्सर के साहित्य प्रेमियों और युवाओं में गर्व का माहौल है.

Buxar, Buxar | Jun 22, 2026

दिल्ली में प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करते रवि राज एवं अरविंद उपाध्याय उर्फ़ मंटू बाबा 🙏🙏🙏🙏🙏 - Buxar News