गुना नगर: पत्नी को लेने ससुराल जा रहे एक व्यक्ति से पीपरोदा में मारपीट कर लूटे ₹4000 नगदी और मोबाइल, कैंट थाना में की शिकायत
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के पीपरोदा में पत्नी को लेने ससुराल जा रहे फरियादी देवेंद्र अहिरवार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर ₹4000 नगदी और मोबाइल छीन लिया। फरियादी गणेशपुर से पीपरोदा अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। मामले की शिकायत कैंट थाना में दर्ज कराई गई है।