अशोक नगर: स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द,बढ़े बिजली बिलों से उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा,बिजली कार्यालय में पैट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश
अशोकनगर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। विदिशा रोड स्थित बिजली कंपनी कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 12: 30 बजे एक उपभोक्ता ने बढ़े हुए बिल से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि मौजूद लोगों ने समय रहते उसे रोक लिया।