बागपत: हरियाखेड़ा में लाठी-डंडों से मारपीट, दो महिलाओं समेत चार घायल, तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
Baghpat, Bagpat | Jul 19, 2026 बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार की दोपहर करीब साढे चार बजे पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरियाखेड़ा निवासी जतिन गांव की एक दुकान पर सामान लेने गया था।