सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल हुआ
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंतर्गत सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक के असंतुलित होकर फिसलने से उसमें सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे मौके से गुजर रहे राहगीरों ने आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।