पटना ग्रामीण: तुम मुझे चंदा दो मैं तुम्हें धंधा दूंगा, इलेक्टोरल बॉन्ड के आंकड़ों के खुलासे पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंचे।पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।मीडिया से बातचीत के दौरान इलेक्टोरल बॉन्ड के आंकड़ों के खुलासे पर कन्हैया कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का यही मॉडल है। तुम मुझे चंदा दो मैं तुम्हें धंधा दूंगा।