पटना ग्रामीण: PMCH के शिशु वार्ड में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मौके पर मची अफरा तफरी
पीएमसीएच के टाटा वार्ड स्थित शिशु वार्ड में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वार्ड में 45 नवजात बच्चे भर्ती हैं। आग लगते ही कई बच्चों को वहां से हटाया गया। थोड़ी भी देर होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। शिशु विभाग का भवन टूटना है। इसलिए विभाग को टाटा वार्ड में शिफ्ट किया गया है।