शारदा नगर थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी पीड़िता विद्यारानी पत्नी अच्छे लाल की भैंस खीरी कस्बा निवासी बुद्धा पुत्र गोकर्ण ने करीब 6 वर्ष पहले खरीदी थी। 6 वर्ष बाद पैसा देने का समय निर्धारित किया गया था। समय बीत जाने के बावजूद बुद्धा ने पैसा नहीं दिया है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।