उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों में बीडीओ ने चुनावी पाठशाला का निरीक्षण किया
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों में बुधवार को बीएलओ,बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की तृतीय बैठक आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार बैठक में बीएलओ,राजनीतिक दलों द्वारा चयनित बीएलए -2 एवं मतदाता शामिल हुए। बैठक के दौरान चुनाव पाठशाला की प्रस्तावों तथा विभिन्न अनुलग्नकों को लेकर कार्यवाही की गई।