नानपारा: नवाबगंज क्षेत्र में आरएसएस ने शताब्दी वर्ष पर घर-घर जाकर चलाया संपर्क अभियान, देशभक्ति का दिया संदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने शाम को नवाबगंज क्षेत्र में घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया। यह अभियान संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। सह जिला संयोजक धर्म जागरण अनूप मिश्रा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने लोगों के घरों पर भारत माता का चित्र भेंट किया। उन्होंने देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया।