नानपारा: नानपारा में नमस्ते भारत योजना पर हुई बैठक, पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में बनाई गई रणनीति
नगर पालिका परिषद नानपारा के सभागार में नमस्ते भारत योजना के तहत एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने की। इस बैठक में सभी सभासद उपस्थित रहे। बैठक के दौरान, एनजीओ से जुड़े अशोक कुमार ने नमस्ते योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभासदों को बताया कि इस योजना के तहत कचरा बीनने वालों की गणना की जाएगी।