नानपारा: गंगापुर चौराहा और गुलरिया गांव में सशस्त्र सीमा बल ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया जागरूकता का संदेश
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 'स्वच्छ पखवाड़ा' कार्यक्रम के तहत एक विशेष सफाई अभियान चलाया। यह अभियान नवाबगंज, बहराइच के गंगापुर चौराहा और गुलरिया गांव में आयोजित किया गया।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित संतलिया बीओपी चौकी के जवानों ने इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। जवानों ने सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की।