नानपारा: बंजरिया में मनरेगा से खेलकूद मैदान तैयार, बच्चों के लिए मनरेगा पार्क का सुंदरीकरण कार्य पूरा, ग्रामीणों ने जताया हर्ष
बलहा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजरिया में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत एक खेलकूद मैदान और मनरेगा पार्क का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही इंटरलॉकिंग सुंदरीकरण का कार्य भी पूरा हो चुका है परियोजना में ग्राम सेवक सपना सिंह, ग्राम प्रधान अब्दुल वाहिद, सचिव रवींद्र यादव, एपीओ आलोक मिश्रा खंड विकास अधिकारी की भूमिका रही