पीलीभीत: मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश
पीलीभीत। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने वीडियो बयान जारी कर लोगों से परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने और कोई नई परंपरा शुरू न करने की अपील की। उन्होंने ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न रखने के निर्देश दिए। साथ ही अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर रोक लगाने के लिए