कासगंज: नदरई में स्थित ईट भट्टे पर मजदूर की दीवार गिरने से दबकर हुई दर्दनाक मौत
मृतक 26 वर्षीय मजदूर का नाम करन था। जो ततारपुर माफी गाँव का रहने वाला था। मजदूर 3 साल से एस के एस भट्टे पर काम करता था। और मजदूर की भट्टे पर काम करते समय ईट निकालते समय दीवार गिरने से दीवार के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद उसकी पत्नी 3 बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी शुक्रवार शाम 5 बजे मिली।