बाह: मढेपुरा में चूहे की दवा खाने से महिला की हालत बिगड़ी, किया गया आगरा रेफर
बाह थाना क्षेत्र के मढेपुरा निवासी मिथिलेश (35) पत्नी पहलाद ने घर में रखी चूहे की दवा गलती से खा ली। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उसे लेकर सीएचसी बाह पहुंचे, हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार शाम 7 बजे बताया गया है कि महिला की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक पा