बलरामपुर: उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आजमगढ़ में अभियंता के प्रति दुरव्यवहार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन
बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आजमगढ़ में डीएम द्वारा अभियंता के प्रति दुर्व्यवहार को लेकर धरना प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन दिया। संगठन ने ज्ञापन देते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की एवं इस पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी भी की।