बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में महाशिवरात्रि पर्व के बाद शिव जी और माता पार्वती की विदाई
बल्देवगढ़ संपूर्ण नगर में महाशिवरात्रि पर्व पर विवाह की रस्मों के बाद माता पार्वती की शिव जी के साथ विदाई की गई। नगर के मड़ाहार के खेत पर विवाह की रस्में पूर्ण हुई। इसके बाद डीजे,गाजे बाजे के साथ बस स्टैंड तक विदाई निकाली गई। जिसमें नगर एवं क्षेत्र से अधिक संख्या में धर्म प्रेमी शामिल हुए।