बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि पर्व, भोले की बारात निकली
बल्देवगढ़ नगर में बड़े ही हर्षौल्लास और धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया।जिसमें आज शाम 4:00 बजे से नगर के मिश्रा मोहल्ला पीपल के पास से भोले की बारात निकाली गई।जिसमें अधिक संख्या में धर्म प्रेमी शामिल हुए। भोले की बारात ढोल नगाड़े,डीजे,गाजे बाजे एवं आकर्षक झांकियों के साथ नगर के मुख्य मार्ग होते हुए मड़ाहार के शिव मंदिर में कार्यक्रम का समापन किया।