माण्डल: भीलवाड़ा एएनटीएफ का बड़ा एक्शन, 45 किलो डोडा चूरा के साथ ब्रेजा कार जब्त, टायर फटने से डिवाइडर से टकराई तस्कर की कार
भीलवाड़ा एएनटीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 45 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद कर एक ब्रेजा कार जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फिल्मी अंदाज में करीब 5 किलोमीटर पीछा कर आरोपी तस्कर को धर दबोचा।इसी दौरान कार का टायर फट गया और चालक संतुलन खो बैठा, जिससे कार डिवाइडर पर चढ़ गई।