चौगाईं: शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में लोक सभा चुनाव कराने की उद्देश्य से अमसारी समेत अन्य गांव में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Chaugain, Buxar | Mar 23, 2024 शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में लोक सभा चुनाव कराने की उद्देश्य से शनिवार को अमसारी समेत अन्य गांव में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च उक्त गांवों के हर गली में पहुंची। जहां लोगों को भय मुक्त हो कर मतदान करने का संदेश दिया गया।