चौगाईं: अमसारी एवं नोखपुर के बूथों का मुरार पुलिस ने किया भौतिक सत्यापन
Chaugain, Buxar | Mar 28, 2024 अमसारी व नोखपुर के बूथों का मुरार पुलिस ने गुरूवार को भौतिक सत्यापन किया तथा बूथों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार की। बूथों का भौतिक सत्यापन मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय ने किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय अमसारी एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय नोखपुर के बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए बूथों की विधि व्यवस्था की रिपोर्ट तैयार की गई।