मंझनपुर: घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, मंझनपुर पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा
मंझनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी दिखायी और महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में 01 मई को पीड़िता की मां ने थाना मंझनपुर में तहरीर दी कि 30 अप्रैल की रात गांव बहादुरपुर निवासी वसित पुत्र बद्री उनके घर में घुस आया था।