देवघर: कुमैठा के समीप बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जसीडीह थाना क्षेत्र के कोमिथा के समीप बाइक के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर घटना स्थल पर बुलाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां पर इलाज जारी हैं। घटना को लेकर शेखपुरा निवासी संजय केसरी ने बताया कि देवघर किसी काम से आए थे और रास्ता क्रॉस कर रहे थे तभी अनियंत्रित बाइक ने जोरदार धक्का मार दिया।