पटना ग्रामीण: एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर के लिए हुए रवाना, आज देंगे बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास से वाल्मीकि नगर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वाल्मीकि नगर के लोगों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। बता दे कि वाल्मीकि नगर में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर बन रहा है जिसका आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकार्पण करेंगे।