पटना ग्रामीण: जिले में SSP राजीव मिश्रा ने दो थानेदारों को किया सस्पेंड
पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने पटना के दो थानेदार को किया सस्पेंड. पहले थानेदार रामकृष्ण नगर थाना के थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती तो वहीं दूसरे थानेदार बेऊर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. बताया जाता है कि रामकृष्ण नगर थाना में एक महिला शिकायत दर्ज करवाने पहुंची थी लेकिन थाना अध्यक्ष ने उस महिला का आवेदन नही लिया था.