सिटी कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में खिलाए जा रहे लाखों के आईपीएल सट्टे पर छापेमार कार्रवाई की गई है। यहां से दो आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया और उन पर कार्रवाई की गई। इस मामले पर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने आज 9 मई दोपहर 2:00 बजे जानकारी दी है।