देवली: दूनी: राजमहल पंचायत में ओपन जिम उपकरण खरीद में घोटाले के आरोप
Deoli, Tonk | Jun 28, 2026 देवली उपखंड की राजमहल पंचायत में ओपन जिम उपकरण खरीद पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि बिना ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया अपनाए लाखों का भुगतान किया गया। पंचायत में निर्माण सामग्री सप्लाई करने वाली फर्म से ही ओपन जिम का सामान खरीदा गया। 4 उपकरणों पर 2.23 लाख से अधिक खर्च किए गए।