हरदा: शहर के बायपास स्थित हनुमान मंदिर चौराहे पर मालवाहन में मजदूरों को ढोना पड़ा महंगा, चालक पर ₹10 हजार का जुर्माना
Harda, Harda | May 21, 2026 सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बायपास स्थित हनुमान मंदिर चौराहे पर की गई कार्रवाई में एक मालवाहन पिकअप वाहन पर बड़ी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक MP41GA1796 को रोककर जांच की।