बदनावर: कानवन पुलिस ने, अवैध गौवंश परिवहन के विरुद्ध नाकेबंदी कर की गई कार्यवाही,60 गौवंशो को छुड़वाकर,सुरक्षित गौशाला पहुंचाया।
Badnawar, Dhar | Jul 1, 2024 पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा सम्पूर्ण जिले में अवैध रूप से गौवंश तस्करों एवं पशु परिवहन करने वालों की धरपकङ कर लगातार कङी कार्यवाही की जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 30 जून को नाकेबंदी पर,पुलिस ने अलग अलग स्थानों से,5 ट्रकों में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जा रहे, गोवंशो को छुड़ाकर गौशाला भेजा गया है। मामले में,5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।